हरिद्वार। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
अल्पसंख्यक समुदाय के लिए किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए हरिद्वार के तीन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को माननीय आयोग की ओर से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर सीओ यातायात राकेश रावत, कांस्टेबल उमेश सिंह व महिला कांस्टेबल नीलम जोशी को सम्मानित किया गया।

पुलिस अधिकारियों एवं कमर्चारियों की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के कल्याण एवं उनके हितों की रक्षा हेतु जन जागरूकता अभियान चलाकर सरकार द्वारा चलाए गए विकास कार्यों एवं उनके अधिकारों के बारे में बताया। साथ ही पीड़ितों के शिकायती प्रार्थना पत्रों का निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई गई।