सुशील कुमार ने कार्यालयों का निरीक्षण कर राजस्व कार्यो की समीक्षा ली

हरिद्वार। आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार ने ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट /तहसील रूड़की तथा परिसर मंे कार्यालयों का निरीक्षण करने के पश्चात राजस्व कार्यों की समीक्षा की।
सुशील कुमार ने निरीक्षण व समीक्षा के दौरान रजिस्ट्री की प्रक्रिया, नक्शे व सजरे, फैमिली पार्टिशन, लेखपाल व कानूनगो के पास लम्बित प्रकरण, आवासीय एवं कृषि भूमि पट्टों का आवंटन, मत्स्य तालाबों का आवंटन, स्टाम्प शुल्क, फाइलों के निस्तारण की स्थिति, सेल डीड, खसरा-खतौनी, चकबन्दी आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।
सुशील कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे राजस्व कर्मचारियों की बैठकें सप्ताह या 15 दिन में आयोजित करना सुनिश्चित करें ताकि राजस्व से सम्बन्धित जो भी प्रकरण हैं, उनका त्वरित गति से निस्तारण किया जा सके। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां तैनात अधिकारियों तथा कर्मचारियों से आर.सी. के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा आदेष दिये कि कार्यालय में कोई भी आर.सी. लम्बित नहीं रहनी चाहिये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एस.पी. देहात श्री एस. के. सिंह, एमएनए विजयनाथ शुक्ल, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी आयुक्त गढ़वाल मण्डल दिनकर पन्त, उप रजिस्ट्रार, सीओ रूड़की पल्लवी, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला, तहसीलदार शालिनी मौर्य सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *