सेल्फ डिफेंस टेक्निक्स की ट्रेनिंग देती है हरिद्वार पुलिस

रुड़की। पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित Self Defence Techniques अभियान के तहत आज “गौरा शक्ति” हरिद्वार टीम द्वारा स्कॉलर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की में जाकर छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सशक्त बनाने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण देते हुए हमलों से बचाव के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में स्कॉलर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का स्टाफ की लगभग 35 महिलाओं व 40 छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें उपनिरीक्षक हिमानी रावत प्रभारी महिला हेल्पलाइन रुड़की एवं डॉक्टर कामना जैन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी स्कॉलर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी रुड़की जनपद हरिद्वार प्रशिक्षण में मौजूद रहे। इनके साथ साथ कॉलेज की महिला स्टाफ जरा मलिक, ईशा, प्राची, फरीन, मंजू देवी, रजनी आदि 35 महिलाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया।  प्रशिक्षित गौरा शक्ति टीम से महिला कांस्टेबल हेमा धस्माना महिला हेल्पलाइन रुड़की, महिला कांस्टेबल शशि बाला महिला हेल्पलाइन हरिद्वार, महिला कांस्टेबल मंजीता चौहान, महिला कॉन्स्टेबल सुष्मिता के द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *