सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

हरिद्वार। आज रोशनाबाद स्थित पुलिस मुख्यालय में एसएसपी अजय सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न थानों से आये हुये पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिये सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान अजय सिंह ने माह मई व जून में बड़ी अपराधिक वारदातों का अनावरण करने वाली टीम एवं बाढ़ ग्रसित क्षेत्र से आमजन को रेस्क्यू करने वाले चयनित पुलिसकर्मियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा स्मार्ट कार्ड के फायदे बताते हुए योजना के अन्तर्गत निर्धारित अस्पतालों की जानकारी दी।

अपराध गोष्ठी में महिला उत्पीड़न, एससी/एसटी एक्ट, नशा तस्कर, चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट में लम्बित अभियोगों की विवेचनात्मक कार्यवाही, सम्पत्ति जब्तीकरण जैसी घटनाओं के खुुलासे व अपराधों पर नियत्रंण लगाने हेतु थानाध्यक्षों को निर्देशित किया। क्षेत्राधिकारी यातायात तथा यातायात निरीक्षक को यातायात सुचारू तरीके से व्यवथित करने के आदेश दिये। प्रभारी महिला हेल्प लाइन को हेल्प लाइन में चल रहे प्रकरण काउंसलिंग की तिथि निर्धारित कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के आदेश दिये। थाना क्षेत्र में चेतक मोबाइल व हल्का प्रभारी द्वारा रेगुलर मूवमेंट, शराब के सेवन से होने वाली दुर्घटनाओं रोकने हेतु अपने क्षेत्रों में सांयकाल में चैकिंग अभियान, यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चैकिंग, कोई भी अपराध घटित होने पर संबंधित प्रभारी व्यक्तिगत स्तर पर समस्या के समाधान का प्रयास करें, किसी भी व्यक्ति के साथ साईबर अपराध घटित होने पर उसकी शिकायत को प्राथमिकता के आधार कार्यवाही की जाए की महत्वपूर्ण बाते की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *