सोशल मीडिया से खाकी ने मिलाया बिछड़े बालक को परिजनों से

हरिद्वार। आज के दौर में सोशल मीडिया जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। ये बाकी सारे मीडिया से अलग है। सोशल मीडिया सारे वर्ल्ड को जोड़ता है। सोशल मीडिया तीव्र गति से सूचनाओं को आदान-प्रदान करता है।  आजकल युवाओं में यह प्रसार का एक लोकप्रिय बेहतरीन प्लेटफॉर्म बना हुआ है। परन्तु कुछ इसके कुछ लाभ एवं हानि दोनों है। कुछ अपराजिक तत्व के व्यक्ति इसका दुरूपयोग कर जनमानस में भ्रमिक संदेश भी प्रसारित करते हैं। इसी कारण कुछ व्यक्ति द्वारा इसे फेक मीडिया का नाम भी दिया गया है। सोशल मीडिया द्वारा हम चन्द पलों में किसी भी सूचना को संसार में कंही भी कभी भी प्रसारित कर सकते हैं।

इसीलिये आज हमारी मित्र पुुलिस भी अपराधों पर लगाम कसने हेतु व खोये-पाये घटनाओं में सोशल मीडिया का सहारा लेे रही है। ऐसा ही एक वाक्या धर्मनगरी में कांवड यात्रा के दौरान आया है। पुुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर फोटोग्राफ्स प्रसारित करने पर बिछड़े बालक को परिवार से मिलाया है।

मीडिया सेल से मिनी जानकारी के मुताबिक 16 जुलाई को आदेश भाटी पुत्र बाली भाटी उत्तर प्रदेश से अपने परिवार के साथ कांवड़ लेकर जल भरने आया था। वह हर की पैड़ी पर जल भरते समय परिवार से बिछड़ गया। जिसकी सूचना परिजनोें की ओर से नगर कोतवाली में लिखित रूप में दी गयी। नगर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुये महिला कॉन्स्टेबल पद पर तैनात रेखा उपाध्याय ने बालक की फोटो परिजनों से प्राप्त कर त्वरित कार्यवाही करते हुये जिले के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो को प्रसारित कर दिया तथा इसके परिणाम स्वरूप बालक को शीघ्र खोज कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने प्रसन्न होकर सहृदय उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुये भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *