स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत*

काशीपुर। स्कूल से घर लौट रहे एक बाइक सवार शिक्षक की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दुखद मृत्यु हो गई घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार यहां रामनगर रोड निवासी राहुल त्यागी (38 वर्ष ) पुत्र नौबहार ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम मुकुलपुरी स्थित जूनियर हाई स्कूल में अध्यापक थे, शाम को बाइक से घर लौटते समय केला मोड़ के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में राहुल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया परंतु उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बाद में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। मृतक राहुल त्यागी मूल रूप से बिजनौर जनपद के थाना स्योहारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किवाड़ के निवासी थे और बच्चों को पढ़ाने के लिए या वाइट हाउस कॉलोनी में किराए पर रहते थे ।परिवार में उनकी पत्नी संगीता के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री भी है पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *