हरिद्वार। पुलिस लाईन रोशनाबाद में आज ‘‘पुलिस स्मृति दिवस’’ पर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल व अन्य पुलिस अधिकारियों ने शहीदों को पुष्पचक्र भेंट कर श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन धारण किया। उत्तराखण्ड में करीब दो वर्ष में 4 पुलिस जवान शहीद हुये हैं।
कार्यक्रम में एसपी क्राइम अजय कुंभार गणपति, एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर, एएसपी संचार विपिन कुमार, एएसपी/क्षेत्राधिकारी लक्सर मनोज ठाकुर/क्षेत्राधिकारी मंगलौर बहादुर सिंह चैहान, क्षेत्राधिकारी रुड़की पल्लवी त्यागी, क्षेत्राधिकारी सदर स्वप्निल मुयाल, क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर निहारिका सेमवाल एवं जनपद के समस्त कोतवाली, थाना प्रभारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।