स्मैक तस्कर और बैटरी चोर गिरफ्तार

लक्सर। लक्सर कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने स्मैक तस्कर और बैटरी चोर को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक स्मैक तस्कर को (19.20 ग्राम स्मैक) एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और (5880 रुपए) की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। वही दूसरी और सुल्तानपुर चौकी पुलिस के द्वारा एक बैटरी चोर को भी चोरी की बैटरीओं के साथ गिरफ्तार किया गया है।

सीओ लक्सर हेमेन्द्र सिंह नेगी ने बताया की बीती शाम सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज मनोज नोटियाल व एसआई नरेंद्र तोमर अपनी टीम के साथ बेगम पुल पर चेकिंग कर रहे थे,इसी दौरान एक युवक पर शक होने पर पुलिस टीम ने उसे रोक कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से (19.20 ग्राम स्मैक) एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और (5880 रुपए) की नकदी बरामद हुई है। सीओ लक्सर ने बताया की वही दूसरी और
सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र में गाड़ियों से बैटरी चोरी की घटना मैं मुकदमे दर्ज थे। जिसमें एक युवक को चोरी की बैटरीओं के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *