स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट ने संतों के संग किया हर घर तिरंगा अभियान का किया शुभारम्भ

हरिद्वार। केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनते हुए स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट द्वारा जन जागरूकता व तिरंगा वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ संतजनों के साथ किया। इस मौके पर साथरी निकुंज स्वामी सच्चिदानंद जी आचार्य आश्रम में समस्त संतजनों के साथ अभियान को सफल बनाने हेतु सार्थक चर्चा की गई, साथ ही तिरंगा झंडा वितरित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। संतजनों द्वारा अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहभागिता निभाते हुए आगामी योजनाएं तैयार की गई।
इस अवसर पर स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतन चैबे ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने व राष्ट्रप्रेम को सर्वाेपरि मानते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के क्रम में स्वामी केशवानंद शास्त्री जी, स्वामी प्रेमदास जी, स्वामी समराथल धोरा जी, स्वामी श्रवणदासजी शास्त्री, स्वामी कृष्णदास जी जांभा, स्वामी नरसिंह दास जी, स्वामी अखिलेश मुनि जी आदि संतजनों द्वारा समस्त देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर घर-घर तिरंगा फहराने के साथ ही तिरंगे के सम्मान से संबंधित नियमों का पालन करने का भी आवाह्न किया गया। ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम का आरंभ करते हुए हरिओम कुशवाहा, संदीप, चेतन चैबे, सार्थक जोशी, नरेंद्र सिंह, घनश्याम कुशवाहा, गंगेश्वर गुरुजी, बालाजी आदि कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में बैठक कर आगामी कार्यक्रम हेतु रूपरेखा तैयार की गई। संतजनों द्वारा पूर्व से ही निरंतर राष्ट्र के उत्थान के लिये कार्य किया जाता रहा है, इसी क्रम में स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट के साथ सहभागिता निभाते हुए हर घर तिरंगा अभियान हेतु रणनीति बनाई गई व आगामी दिनों में तिरंगा यात्रा निकालने पर भी सार्थक चर्चा हुई व यथासंभव निःशुल्क तिरंगा झंडा वितरण करने का भी संकल्प लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *