काशीपुर। उत्तराखंड हथकरघा हस्तशिल्प विकास परिषद के सहयोग से यहां डिजाइन सेंटर परिसर में चल रही है हथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी में खरीदारों की खासी भीड़ उमड़ रही है ,खासकर गरम कपड़ों की लोग खुलकर खरीदारी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि यहां डिजाइन सेंटर परिसर में पिछले करीब एक सप्ताह से हथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी लगाई गई है, इस प्रदर्शनी में करीब दो दर्जन स्टालों पर गरम ,सूती और ऊनी वस्त्रों के अलावा हस्तनिर्मित बैग , मेटिंग और अन्य उत्पादों की सेल की जा रही है। प्रदर्शनी में उत्तम क्वालिटी के उत्पादों की बिक्री के कारण खरीदारों की काफी भीड़ उमड़ रही है, खासकर कड़ाके की ठंड की वजह से गरम कपड़ों की डिमांड ज्यादा है। प्रदर्शनी में काफी उम्दा किस्म के कंबल ब्लैंकेट और बेडशीट की बिक्री के कारण खरीदार लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं। आजकल विंटर वेकेशन के कारण जो पर्यटक पर्वतीय क्षेत्रों में घूमने आ रहे हैं वह भी रुक कर प्रदर्शनी में खरीदारी कर रहे हैं प्रदर्शनी में कामकाज देख रहे मुख्य वस्त्र निर्माता मोहम्मद इसरार अंसारी और मोहम्मद अतीक ने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी होने और रेट बाजार से कम होने के कारण लोग यहां से वस्त्र खरीदना पसंद करते हैं ।उन्होंने बताया यह प्रदर्शनी जनवरी के अंत तक चलने की संभावना है।