रुड़की। भीम आर्मी के नेता के साथ दोस्त को हथियारों से लैस होकर शादी में थिरकना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो अपलोड कर वायरल किया। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।
मीडिया सेल की जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक हाथ में पिस्टल और एक हाथ में बन्दूक के साथ दोस्त की शादी में डांस करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। किस्सा हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र के ढ़न्देरा गाँव का है। पुलिस ने कहा कि ऐसे लोगों पर हमारी नजर है और हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सोनू लाठी व पुरुषोत्तम सिंह निवासी ढँढेंरा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। लाइसेंस धारक पुरुषोत्तम सिंह की बंदूक जब्त कर ली गई तथा पिस्टल के संबंध में सोनू लाठी से पूछताछ की जा रही है।