हमारे कांग्रेस प्रत्याशी थे मजबूत स्थिति में, किन्तु नहीं दे सका भाग्य साथ – मीना शर्मा

प्रमोद कुमार

रूद्रपुर।

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने वार्ड नंबर 36 आदर्श कॉलोनी से नगर निगम पार्षद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जितेश कुमार की हार  को अप्रत्याशित बताया है उन्होंने कहा कि आदर्श कॉलोनी और दूधिया नगर में हो रहे पार्षद पद के चुनाव में हमारे दोनों ही प्रत्याशी बहुत ही मजबूत स्थिति में थे और दूर दूर तक हार की संभावना तक नहीं थी लेकिन दुर्भाग्य से हम आदर्श कॉलोनी वार्ड  नंबर 36 में अपने प्रत्याशी को जिता नहीं सके जिसका उन्हें गहरा दुख है इधर दूधिया नगर रेशम कॉलोनी वार्ड नंबर 13 से जीते कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अशफाक जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद अपने साथियों सहित उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा के आवास पर उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे जहां श्रीमती शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने उन्हें मिठाई खिलाकर और उन्हें फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया इस अवसर पर अरशद खान सुधीर शर्मा उमर अली सलमानी वजीर अहमद सुभाष कुमार मोहम्मद इरफान युवा कांग्रेस नेता  फरमान सिद्दीकी अरविंद सक्सैना ओम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *