हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने वीडिओ कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के 836603 विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों को 125 करोड़ की धनराशि ऑनलाईन क्लिक कर डीबीटी के जरिये फरवरी की पेंशन उनके खातों में डाली। जिसमे जनपद हरिद्वार के दिव्यांग, विधवा तथा वृद्धावस्था पेंशन के 142912 लाभार्थियों के खातों में कुल 21 करोड़ 35 लाख रुपए की माह फरवरी की पेंशन राशि खातों में डाली गई।
मुख्यमंत्री ने पेंशन धारको से कहा कि प्रदेश सरकार व भारत सरकार गरीब, असहाय, वृद्ध, दिव्यांग सभी तबके के साथ है। उन्होने सभी से जन कल्याणकारी योजनाओं की लाभ उठाने की अपील की। सरकार अब दोनों वृद्ध दम्पत्तियों को वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रूपये तक का मुफ्त ईलाज, गरीबो को वर्ष में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दे रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर में नल, नल मे जल व प्रधानमंत्री आवास व किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। पेंशन पहले तीन माह में खातों में जाती थी, अब हर माह की पांच तारीख तक खातों में जायेगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारी व 3 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किये।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, आईएएस ट्रेनी दीपक सेठ, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा सहित पेंशनर्स आदि उपस्थित थे।