हरिद्वार में अपराधियों के हौसलें हो रहे बुलंद, खाकी ने कसी लगाम

हरिद्वार। भले ही देश के उत्तर प्रदेश में कुख्यात अपराधी ढेर हो रहे हो लेकिन उत्तराखण्ड के गंगानगरी हरिद्वार में बदमाशों के हौसलें अभी भी बुलंद हैं। पिछले एक सप्ताह के अन्दर हरिद्वार में बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर अपराधिक वारदातों को अंजाम देकर खाकी को खुली चुनौती दी है। हालांकि पुलिस ने भी बदमाशों की चुनौती स्वीकार कर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

शहर से देहात तक घर में घुसकर लूट की वारदतों को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने 100 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन पर कार्य कर रही पुलिस और सीआईयू टीम को मुखबिर की सूचना पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 2 शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। आज शाम पुलिस ने अभियुक्त राजा उर्फ मोटा एंव विनय को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बदमाशों की खोजबीन के लिए जिले में चलाये जा रहे इलेक्ट्रॉनिक एवं मैन्युअल चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्धों तथा बदमाशों की थाना भगवानपुर के कस्बा चैली के एक घर में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा घर की घेराबंदी की गई। बदमाश खुद को अचानक पुलिस से चारों ओर से घिर देख मकान से बाहर निकलकर रात के अंधेरे में बगल के आम के बाग की तरफ भागने लगे। कुछ बदमाश मोटरसाइकिल से भागे और कुछ बदमाशों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 बदमाशों अंकुर व उपकार के पैर में गोली लगी जिनको उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया था तथा अन्य शातिर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने 3 अन्य साथियों दीपक, अनिल एवं राजा उर्फ मोटा के साथ मिल कर अन्य लूट की वारदातों को अंजाम देना कुबल किया। जिनकी खोजबीन में पुलिस का प्रयास लगातार जारी है। बदमाश जिस घर में शरण लिये हुये थे उस मकान स्वामी का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है।

पकड़े गये अभियुक्तों में अंकुर चमार पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम मनकमाजरा थाना ननौता जिला सहारनपुर, उपकार पुत्र जानखेड़ा थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर, राजा उर्फ मोटा पुत्र पवन सिंह निवासी मेरछपार थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर, विनय कुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम जानखेड़ा रामपुर मनिहारन सहारनपुर हैं तथा फरार अभियुक्त में दीपक पुत्र सुशील निवासी ग्राम पीरमाजरा थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर व अनिल पुत्र जसवीर पीरमाजरा थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर हैं।

बदमाशों ने जिले में विभिन्न वारदातों को दिया था अंजाम था। विगत 11 जून को रात करीब 9 बजे नगर के देवपुरा चैक क्षेत्र में घर में घुस हथियारों से लैस होकर महिला के गले से सोने की चेन छीनी थी।
उधर विगत 9 जून को दिन में करीब 12 बजे गंगनहर क्षेत्रांतर्गत किसान के घर में घुस कर महिला के सर पर पिस्टल की बट से वार कर सोने-चांदी के जेवरात व 2 लाख रुपये की नगदी लूटकर ले गये।

विगत 5 जून को ग्राम नाथू खेड़ी में बदमाशों ने देशी शराब के ठेके पर नगदी व शराब की पेटी लूटी थी।

मंगलौर लूट में 4 हजार रूपये व 26 देसी शराब केे पव्वे लूटने में बदमाशों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है। जिसके साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज संरक्षित हैं।

इस दौरान पुलिस टीम में एसएचओ बी एल भारती (कोतवाली गंगनहर), एसएसआई मुकेश थलैड़ी (कोतवाली नगर), एस आई प्रदीप तोमर (कोतवाली गंगनहर), सुभाष (कोतवाली गंगनहर) , नवीन (कोतवाली गंगनहर), ऋषिकांत पटवाल (थाना भगवानपुर), नरेंद्र थाना (थाना भगवानपुर), मनोज गैरोला (कोतवाली नगर), रघुवीर सिंह (कोतवाली नगर), हेड कांस्टेबल नूरहसन (थाना झबरेड़ा), हेड कांस्टेबल सोनू (थाना कलियर) कांस्टेबल भूपेन्द्र (कोतवाली गंगनहर), अजयवीर (कोतवाली गंगनहर), दीपक (कोतवाली गंगनहर), मुकेश नौटियाल (थाना भगवानपुर), हिमांशु चौधरी (थाना भगवानपुर), उबैद (थाना भगवानपुर), आनन्द तोमर (कोतवाली नगर), सतीश नौटियाल (कोतवाली नगर) तथा सीआईयू टीम में एस आई मनोहर सिंह भण्डारी हेड कांस्टेबल सुरेश रमोला व हेड कांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल कपिल, महिपाल, राहुल नेगी, नितिन, उमेश शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *