हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित भगत सिंह चौक के निकट आज न्यूरो मनोचिकत्सक क्लिनिक Integrated Neuro – Psychiatry Clinic (INPC) का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ श्री राम के आशीर्वाद से डॉक्टर मनीष दत्त (सी.एम.ओ. हरिद्वार) और डॉक्टर राजीव गुप्ता (सी.एम.एस. मेला हॉस्पिटल हरिद्वार) के द्वारा किया गया। क्लिनिक में डॉक्टर राजीव रंजन तिवारी (एम.बी.बी.एस, एम.डी. न्यूरो मनोचिकत्सक) और डॉक्टर शिवम सेठी (एम. डी. मेडिसिन) मरीजों का इलाज करेंगे। क्लिनिक के खुलने से अब मरीजों को अपने इलाज के लिए हरिद्वार से बाहर नही जाना पड़ेगा।
इस अवसर पर विजेंद्र खंडारी (कैलाश हॉस्पिटल देहरादून), शैलेश बहुगुणा, मनीष जोशी, गंगा जोशी, ऐश्वर्या पालीवाल ( आर्किटेक्ट) आदि डॉक्टर मौजूद रहे।