हरिद्वार। त्योहारी सीजन के दौरान शराब की तस्करी करने वाले पुलिस की रडार पर हैं। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 22 पेटी देशी शराब हरियाणा ब्रांड (264 बोतल) बरामद की गई है।
ज्वालापुर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि दो युवक लग्जरी कार टोयोटा कोरला एल्टिस से हरियाणा ब्रांड की शराब की तस्करी कर रहे थे। जिन्हें लाल पुल निकट दुर्गा चौक से 22 पेटी शराब के साथ पुलिस ने धर दबोचा। युवकों की पहचान अखिल पुत्र राम दिया निवासी ग्राम निन्दाणा थाना महक रोहतक हरियाणा व मोहित पुत्र खुजान सिंह निवासी ग्राम सच्चा खेड़ा थाना नरवाणा जींद हरियाणा हुई है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।