काशीपुर। हवस के भूखे कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की इज्जत पर हाथ डाल दिया विरोध करने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दे डाली , पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को एक अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार यहां सुंदर नगर आकांक्षा गार्डन निवासी एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने पति शेर मोहम्मद पुत्र महमूद हसन निवासी सरवर खेड़ा से अलग अपनी नाबालिग पुत्री के साथ रहती है । शेर मोहम्मद उसका दूसरा पति है पुत्री उसके पहले पति से हैं , आरोप है कि शेर मोहम्मद कल शराब पीकर उसके घर आया और घर में मौजूद उसकी नाबालिग पुत्री से अश्लील हरकतें करते हुए उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की विरोध करने पर शेर मोहम्मद ने उसके साथ मारपीट की ,और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया ।महिला द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने शेर मोहम्मद के विरुद्ध धारा 504 ,506 व 9 /10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज बाईपास हाईवे के पास से शेर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया ,पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है ।