काशीपुर।
कैमरामैन पैट्रिक बाबा के साथ भूपेंद्र सिंह
काशीपुर के एक निजी होटल में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें सीनियर पत्रकारों का सम्मान फूल मालाओं से किया गया साथ ही उनको शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्य क्रम में रामपुर, मुरादाबाद ,रामनगर, उधम सिंह नगर व काशीपुर आदि दूर-दूर के क्षेत्रों से आए पत्रकारों तथा संपादकों ने हिस्सा लिया। साथ ही साथ शहर की जानी मानी हस्ती संदीप सहगल, समाजसेवी अलका पाल भी मौजूद रहे ।