होटल व्यवसायी पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्तों ने पुलिस के खौफ से किया सरेंडर

हरिद्वार। होटल शिवमूर्ति ग्रैंड के मालिक हेमंत बरगोती तथा चेतनमान पर जानलेवा हमला करने वाले फरार चल रहे 5 अभियुक्तों ने पुलिस के खौफ के चलते सरेंडर किया है। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल टकराने पर हुये झगड़े के बाद 23 दिसम्बर को होटल शिवमूर्ति ग्रैंड के मालिक हेमंत बरगोती तथा चेतनमान जानलेवा हमला किया गया था। हमले में लिप्त 3 आरोपियों को पुलिस ने दो दिन पहले ही गिरफ्तार का जेल भेजा था। फरार आरोपियों की सरगर्मी से खोजबीन के चलते आज मायापुर चैकी में आरोपियों ने आत्मसर्पण किया है। आत्मसर्पण करने वाले आरोपियों में अभिषेक राणा उर्फ लवी पुत्र संजय राणा, संजय राणा पुत्र कमल सिंह राणा, कन्हैया झा पुत्र श्यामसुंदर झा, सत्यम झा पुत्र श्यामसुंदर झा ( निवासी ब्रह्मपुरी, हरिद्वार) मनोज कुमार पुत्र किशन लाल निवासी ललतारा पुल हरिद्वार है। जिन पर घटना के सम्बंध में धारा 147, 148, 149, 307, 504, 506 मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में पुलिस निरीक्षक भावना कैंथोला, उपनिरीक्षक अनिल चैहान, (चैकी प्रभारी मायापुर) विजेंद्र सिंह कुमाईं, कांस्टेबल सतीश नौटियाल, कांस्टेबल आनंद तोमर, कांस्टेबल जयदेव सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *