सरेआम हुड़दंग करने वाले 10 युवक गिरफ्तार

हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने सड़क पर सरेआम हुड़दंग कर माहौल खराब करने वाले 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार को थाना क्षेत्र में करीब दस युवक सड़क पर आपस में झगड़ा, हो-हल्ला और हुड़दंगबाजी कर रहे थे, जिससे आसपास के लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही थी। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पहले सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब उन्होंने बात नहीं मानी तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों की पहचान अंकुर सैनी पुत्र प्रेमचन्द्र सैनी निवासी मुबारकपुर, सुमित पुत्र धीरेन्द्र और मोहित सैनी पुत्र धीरेन्द्र सैनी निवासी सुखेड़ी (जिला सहारनपुर), निखिल पुत्र अरुण कुमार निवासी विलासपुर (जिला बिजनौर), दीपक शर्मा पुत्र गंगादास निवासी चरौली निवादा (जिला मुजफ्फरनगर), दीपक शर्मा पुत्र सतेन्द्र शर्मा, केशव शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा और गौरव शर्मा पुत्र राजकुमार (तीनों जिला सम्भल), अजय कुमार पुत्र जगराम निवासी मस्जिदीया (जिला बलरामपुर) तथा नन्दलाल पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी खेरा बाजार (जिला सिद्धार्थनगर) के रूप में हुई है। सभी वर्तमान में सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में रह रहे थे।

मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल कुलदीप डिमरी और पीआरडी जवान राकेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *