हरिद्वार। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हर की पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल हुये। इस अवसर पर उन्होने कनखल स्थित भारत के प्राचीन व पौराणिक शक्ति पीठ सतीकुण्ड को विश्वस्तरीय संरचना के तहत भव्य स्वरुप में विकसित किये जाने, हर की पैड़ी में लाईट, साउंड व लेजर शो के माध्यम से गंगा के अवतरण का तीर्थ यात्रियों के बीच प्रदर्शन की व्यवस्था किये जाने, पुलों पर फसाड़ लाईटिग की व्यवस्था किये जाने की घोषणएं की। कहा कि हरकी पैड़ी के आसपास के पुल केवल कुम्भ के दौरान ही प्रकाशमान होते है। जबकि यहां तीर्थ यात्रियों का वर्ष-भर आवागमन लगा रहता है, इसलिए सभी पुलों को प्रतिदिन शाम होते ही रंग बिरंगी रोशनी फसाड़ से प्रकाशमान किये जायेंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी परमेन्द्र डोभाल, वीसी एचआरडीए अंशुल सिंह, सीडीओ प्रतीक जैन, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, अध्यक्ष बीजेपी संदीप गोयल सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व तीर्थ यात्री उपस्थित थे।