लालकुआं में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लालकुआं पुलिस की सिटी पेट्रोलिंग कार लगातार मुस्तैदी से अपने कार्य को करती है। फिर चाहे बात लड़ाई- झगड़े, चोरी, या किसी भी मामले से जुड़ी हो लालकुआं पुलिस की सिटी पैट्रोल इन कार 24 घंटे तक पर तैनात रहती है। बताते चलें कि लालकुआं में सप्ताह में 2 दिन हॉट बाजार लगता है। जिसमें लोग इतने भारी संख्या में खरीदारी करने पहुंचते है, और बाजार पर दुकान लगाने आए व्यापारियों की संख्या इतनी अधिक होती हैं की हॉट बाजार क्षेत्र के लिए जो जगह सुनिश्चित की गई है उसके बाहर भी हाईवे तक दुकाने लग जाती हैं। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराती सी नजर आती है। इस पर भी लालकुआं पुलिस बहुत ही मुस्तैदी से नजर बनाए रखती है और हादसे होने से पहले ही टल जाते हैं। हॉट बाजार के दिन चोरों का आतंक भी चरम पर होता है लेकिन लालकुआं पुलिस ने जिस तरह से पूरे क्षेत्र पर नजर बनाई हुई है, उसके कारण इस प्रकार की गतिविधियों को अंजाम देने की सोचने में भी पसीने छूट जाते है।
