चुनाव में धांधली गर्दी रोकेगा cVIJIL ऐप- जिला चुनाव अधिकारी

हरिद्वार। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से चुनाव में गैर-कानूनी काम को रोकने के लिए cVIGIL ऐप बनाया है।

उन्होंने कहा कि यदि आप किसी प्रत्याशी, पार्टी या अन्य व्यक्ति को पैसा, रिश्वत, उपहार व शराब वितरित करते देखते हैं, लाउडस्पीकर चलाया जा रहा है, या कोई भी ऐसा कार्य जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है, तब c Vigil ऐप के जरिये तुरंत शिकायत कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए नागरिक टेक्स्ट मैसेज, लाइव फोटो तथा वीडियो को कैप्चर कर शिकायत कर सकते है। सूचना मिलते ही चुनाव आयोग की टीम 100 मिनट के अंदर लोकेशन ट्रेस करके उस जगह पर पहुंच जाएगी, जहां से शिकायत की गई है। इस cVIGIL ऐप को प्ले स्टोर से अपलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *