चुनाव प्रशिक्षण में 1041 पीठासीन अधिकारी हुये शामिल, 22 अनुपस्थित , होगी एफआईआर

हरिद्वार। चुनाव को सम्पन्न कराने के लिये पीठासीन अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो पालियों में भेल के कन्वेंशन हॉल में दिया गया। इस दौरान प्रथम दिवस 1041 पीठासीन अधिकारियों ने प्रशिक्षण लिया। जबकि 22 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बिना कारण प्रशिक्षण में अनुपस्थित पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी कार्मिक का रिश्तेदार चुनाव लड़ता है तो उसकी सूचना तत्काल दे।

 

वहीं, मतदान से पहले मॉकपोल अनिवार्य होगा। उन्होंने अधिकारियों को डायरी का अच्छे से अध्ययन करने की सलाह दी और ईवीएम संचालन में भी दक्षता हासिल करने को कहा। इसके अलावा, उन्होंने शंकाओं का समाधान प्रशिक्षण के दौरान करने की भी सलाह दी।

नोडल अधिकारी प्रशिक्षण केएन तिवारी, मास्टर ट्रेनरों ने सैद्धान्तिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *