भेल में यूनियन्स की मान्यता के चुनाव में आज 11 जून को सुबह 11 बजे 11 सम्मानित साथियों के साथ बीएमएस एवं कर्मचारी परिषद के गठबंधन ने यूनियन की मान्यता के चुनाव के लिए भगवान विश्वकर्मा जी को नमन एवम भारत माता की जयघोष के साथ नामांकन किया।
नामांकन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अनिल राठी एवम गठबन्धन में भेल कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान , महामन्त्री अमित कुमार , उप महामन्त्री सचिन जी , बी एच ई कर्मचारी संघ ( BMS) के महामन्त्री इंद्रपाल शर्मा उपमहामंत्री आदेश धीमान , योगेंद्रपाल सिंह , अरुण गुप्ता के साथ संदीप कुमार, दुष्यंत चौहान, दीपक कुमार आदि शामिल रहे
इस अवसर पर अनिल राठी ने लोगो को सम्बोधित करते हुए बताया कि मान्यता के चुनाव में “मजदूरों को अब एकजुट हो कर इन मजदूर विरोधी संगठनों को हटाना है जिन्होंने सिर्फ मजदूरों की सुविधाओं पर कुठाराघात ही किया है जैसे पांचवा फेस गटक गए , 2012 की भर्ती के साथियों के ढाई इंक्रीमेंट खा गए।” इस अवसर पर श्री नरेन्द्र चौहान ने कहा कि वर्तमान मान्यता प्राप्त यूनियन्स ने प्रबन्धन के आगे घुटने टेक दिए है। पिछले 15 सालों में कोई भी मजबूत संघर्ष मजदूर अधिकारों को बचाने के लिए नहीं किया गया। BMS के अध्यक्ष सन्दीप कुमार ने कहा कि दोनों संगठनों का गठबंधन निजी स्वार्थ, जातिवाद, क्षेत्रवाद एवं संगठनवाद से ऊपर उठकर भेल हरिद्वार में मजदूर आंदोलन को मजबूत करने के लिए हुआ है। समस्त भेल कर्मचारी मजबूत विकल्प के रूप में इस गठबंधन से आशान्वित है ओर मान्यता प्राप्त युनियनों को सत्ता से बाहर निकालने का मन बना चुके है। सैंकड़ों श्रमिक साथी नामांकन के समय उपस्थित रहे। अंत मे श्री चौहान जी ने बीएमएस व कर्मचारी परिषद गठबंधन के नामंकन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की ।