डीएम के एक्शन से कुंभकरण की नींद से जागे नगर आयुक्त विशाल मिश्रा

प्रमोद कुमार

रुद्रपुर। शहर के रम्पुरा में हाईवे से सटी करोड़ों की जमीन की फाइल डीएम ने फिर खुलवा दी उनके निर्देश पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर नपत की,साथ कब्जा धारियां को जमीन खाली करने के निर्देश दिए हैं, जमीन हुए अतिक्रमण पर शीघ्र ही बुल्डोजर भी चलने की संभावना है, यह वही जमीन है,जिसपर नगर निगम के दो ठेकेदारों ने अवैध रुप से कब्जा करके कालौनी काट दी है, वहीं जांच में पुष्टि होने के बाद रुद्रपुर नगर निगम के आयुक्त कुंडली मारकर बैठे गये थे, माना जा रहा कि नगर आयुक्त के खिलाफ भी मामले में कार्यवाही हो सकती हो सकती है।

चलो हम आपको इस जमीन की पूरी कहानी विस्तार से बताते हैं, यह जमीन शहर एन एच 74 पर भूत बंगला गेट के ठीक समाने रम्पुरा में है,बताते कि इस जमीन पर पहले शहर के एक प्रसिद्ध मंदिर की मंहत ने कब्जा किया और इस करोड़ की जमीन को नगर निगम के ठेकेदार किशन सुखीजा,आरशद खा,और पूर्व पार्षद सलीम के हाथों बेच दिया खरीद दो इस जमीन पर तीनों भूमाफिया ने कालौनी काटनी शुरु की तो लोगों पहले नगर निगम में शिकायत की, लेकिन जब कार्यवाही नहीं हुई तो डीएम से शिकायत की गयी जिलाधिकारी ने जब मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पायी गयी अक्टूबर 2021 तत्कालीन सहायक नगर आयुक्त अपनी रिपोर्ट में जमीन पर नगर निगम ठेकेदार किशन सुखीजा, ठेकेदार अरशद खान और पूर्व सभासद सलीम खां का होने की पुष्टि करते तीनों के खिलाफ नोटिस देते हुए तीन दिन जमीन खाली न करने पर ध्वस्तीकरण करने की चेतावनी दी थी।

लेकिन इसके बाद नगर आयुक्त करोड़ों की सरकारी जमीन पर हुए कब्जे की फाइल पर कुंडली मारकर बैठ गये इस दौरान जमीन पर दर्जन भर मकानों का निर्माण भी हो गया इधर कारोडो की जमीन पर हो रहे निर्माण को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता रामबाबू ने डीएम को पत्र देकर नगर आयुक्त सीधे दोषी ठहराते हुए उसके वित्तीय अधिकार सीच कार्यवाही की मांग की है, आरटीआई कार्यकर्ता के पत्र को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए एसडीएम प्रत्यूष मिश्रा को जांच के आदेश दिए हैं, एसडीएम के निर्देश पर गुरुवार को तहसीलदार नीतू डागर टीम के साथ मौके पर पंहुची थी उन्होंने जमीन की नपत कराने के साथ भूमि पर कब्जा करके बैठे लोगों से जमीन खाली करने के निर्देश दिए हैं, बताया जा रहा है की निर्माण करने वाले लोगों ने भूमाफियाओं के नाम भी बताये हैं, पूरे मामले में नगर आयुक्त की भूमाफिया को सह मिलने की बात भी समाने आती है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *