साईं धाम कॉलोनी के निवासियों ने गर्मी से बचने के लिए किया शरबत वितरण

संवाददाता

काशीपुर: जसपुर खुर्द स्थित साई धाम कॉलोनी के निवासियों ने गर्मी के मौसम में गुरुद्वारा साहिब के सामने ठंडे पानी का शरबत दोपहर 12 बजे से दो बजे तक राह चलते सैकड़ों लोगो को पिलाया और भीषण गर्मी के मौसम में सैकड़ों लोगो ने ठंडा पानी पीकर राहत की सांस ली और साई धाम कॉलोनी वासियों को इस पुण्य कार्य के लिए बधाई दी। शरबत पिलाने के बाद साई धाम कॉलोनी वासियों ने वहां पड़े सभी पानी के गिलास आदि वहां से साफ कर लोगो को स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस अवसर पर इस पुण्य कार्य में शामिल लोगों में सुखवीर सिंह शर्मा, अरविंद शर्मा, मनोज कुमार बजाज, शरद विश्नोई, पवन चतुर्वेदी, विजीत कुमार, सुरेश शर्मा, बाबा सुभाग सिंह, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *