मुरादाबाद एसएसपी ने अग्नीपथ भर्तियों के विरोध का लिया सुरक्षा जायजा

भूपेंद्र सिंह

संवाददाता

*मूंढापांडे* उत्तर प्रदेश में अग्निपथ सेना में भर्तियों को लेकर जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, इसी क्रम में मुरादाबाद एसएसपी हेमंत कुटियाल ने भारी पुलिस बल के साथ टोल प्लाजा नियामतपुर इकरोटिया पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, और नियामतपुर इकरोटिया टोल टैक्स पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया, है जिससे कि अग्निपथ योजना का छात्र यहां टोल टैक्स पर आकर विरोध प्रदर्शन ना कर सकें इस योजना में भारतीय सेना के तीनों अंगों थल, जल और वायु सेना में भर्तियों के लिए केन्द्र सरकार ने अग्निपथ नाम से ही इस योजना की घोषणा कि थी केंद्र सरकार कि इस घोषणा के बाद से ही सेना में भर्ती होने वाले नोजवान इस योजना पर कई तरह के सवाल उठा रहे थे, तमाम असंकाओ के कारण देश के विभिन्न राज्यों में युवा सड़कों और रेलवे ट्रैकों पर उतर कर इसका विरोध कर रहे है, क्योंकि अग्निवीर योजना में भर्ती होने के चार वर्षों तक सैन्य सेवा देने के बाद उनका भविष्य का क्या होगा इसी आशंका को लेकर युवाओं ने कई जगह इस योजना का विरोध प्रदर्शन करते हुए युवाओं की भीड़ उग्र हो जाती है और जमकर उत्पात मचा रही है इसी को देखते हुए मुरादाबाद एसएसपी और हाइवे सीओ देश दीपक सिंह ने नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, और टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *