हरिद्वार। मेयर किरण जैसल ने शरद विहार कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन किया। चुनाव से पूर्व क्षेत्रवासियों ने कॉलोनी में अंधेरे की समस्या उठाई थी और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की थी। मेयर बनने के बाद किरण जैसल ने इसे प्राथमिकता देते हुए इस कार्य को पूरा किया।
कॉलोनीवासियों ने अन्य समस्याओं जैसे सड़क सुधार और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान देने की मांग की। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में कॉलोनी में अन्य आवश्यक विकास कार्य भी किए जाएंगे।