श्यामपुर कांगड़ी में 6 बीघा पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। दिनांक 15 फरवरी 2025 को प्राधिकरण की टीम ने श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र में करीब 06 बीघा भूमि पर हो रही अनाधिकृत प्लॉटिंग और निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। यह अवैध प्लॉटिंग श्री सोनू राणा समेत अन्य लोगों द्वारा की जा रही थी। अधिकारियों के निर्देशानुसार प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और बिना अनुमति किए जा रहे विकास कार्यों को तत्काल प्रभाव से तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया।
प्राधिकरण के इस एक्शन से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, लेकिन अधिकारियों की सख्ती के आगे किसी की एक न चली। प्रशासन ने साफ किया कि अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति प्लॉटिंग करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने जनता से भी अपील की कि कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।