हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 26 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने जिले के कई क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर अवैध और अनधिकृत कॉलोनीयों के खिलाफ अभियान चलाया। जबकि कई जगह अवैध निर्माण ध्वस्त किया। वहीं कई एकड़ में की गई प्लाटिंग को तहस-नहस किया गया। प्राधिकरण का कहना है कि अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी और प्लाटिंग को लेकर पूर्व में भी नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद लगातार काम करने को लेकर यह कार्रवाई की गई है ।

श्यामपुर कांगड़ी में सोनू राणा द्वारा की गई 6 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

वहीं, भगवानपुर तहसील के सिसोना में पुलास्तिया होटल के पीछे 20 बीघा में रिज़वान और शकील अनवर द्वारा किए गए अनधिकृत विकास कार्य को भी प्रशासन की मौजूदगी में तोड़ा गया। प्राधिकरण ने साफ कर दिया कि अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी रहेगी और जनता को भी प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता जांचने की अपील की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *