रानीपुर विधायक को ठगने की साजिश, फर्जी कॉलर ने मांगे 5 लाख!

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां एक अज्ञात कॉलर ने खुद को केंद्रीय गृहमंत्री का बेटा बताकर रानीपुर विधायक आदेश चौहान से पार्टी फंड के नाम पर चंदे की मांग की। जब विधायक को इस कॉल पर संदेह हुआ और उन्होंने इस बारे में अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की, तो मामला संदिग्ध लगने लगा। विधायक ने जब कॉलर से दोबारा बातचीत की और संदेह जाहिर किया, तो कॉलर आगबबूला हो गया और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए विधायक को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं, उसने धमकी के साथ 5 लाख रुपये की डिमांड भी कर डाली।

विधायक के पीआरओ रोमिश कुमार की शिकायत के आधार पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कप्तान के निर्देश पर थाना बहादराबाद पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम गठित की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *