हरिद्वार। राजकीय वाहन महासंघ उत्तराखण्ड प्रदेश का ग्यारहवां द्विवार्षिक महाधिवेशन को सम्पन्न हुआ। महाधिवेशन का शुभारम्भ नगर निगम हरिद्वार की महापौर किरण जेसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सबर सिंह रावत ने की, जबकि संचालन रमेशलाल ने किया।
महासंघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र, गुरुकुल काँगड़ी हरिद्वार के सभागार में आयोजित इस महाधिवेशन में सर्वसम्मति से सबर सिंह रावत को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। महावीर सिंह त्यागी प्रदेश महामंत्री, रमेश लाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भगवती उनियाल उपाध्यक्ष, मुकेश पुरी कोषाध्यक्ष, जसवीर सिंह राणा संगठन मंत्री, धीरेन्द्र प्रसाद संगठन मंत्री सम्प्रेशक, प्रदीप सिंह रावत मुख्य सलाहकार, देवेंद्र त्यागी प्रमुख सलाहकार, गोपाल सिंह अधिकारी कार्यालय मंत्री, शिव कुमार मंत्री, जितेन्द्र कुमार संगठन मंत्री, गौरव केंथुरा सहायक कार्यालय मंत्री, नत्थी लाल नौटियाल संयुक्त मंत्री और कृष्ण कुमार सैनी संरक्षक बनाए गए।
मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में पुष्कर सिंह पवार, सहायक चुनाव अधिकारी धीरेन्द्र सिंह व महावीर ध्यानी, पर्यवेक्षक तेज सिंह ठाकुर सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।