मंगलौर। सम्मान नागरिकता संहिता कानून लागू होने पर मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में जनसैलाब उमड़ पड़ा और आम जनता पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रैली उनका नहीं, सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों का सम्मान है।
मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में कई योजनाओं की जानकारी दी, जैसे किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 5 लाख करना, फसल बीमा, गेहूं-गन्ना मूल्य वृद्धि और बागवानी में 80% सब्सिडी। भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मंगलौर में महाराजा सूरजमल के नाम से खेल स्टेडियम और सर्की रजवाहे की पटरी पर सड़क निर्माण की घोषणा भी की। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।