तहसील दिवस में 19 शिकायतें दर्ज, कई का मौके पर निस्तारण

हरिद्वार। तहसील सभागार में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया, जिसमें फरियादियों ने 19 शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें पैमाइश, कब्जा और जल निकासी जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

शांतिपुरम कॉलोनी में पुलिया की जर्जर हालत और अवैध कब्जे की शिकायत पर नगर निगम व सिंचाई विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सुभाष घाट पर अवैध कब्जे, खेत की डोल पर पेड़ लगाने, जानमाल की रक्षा, भूमि पैमाइश, अवैध कब्जे और मारपीट समेत कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान का निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करें।

तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के.सिंह, एसडीएम अजयवीर सिंह, एसडीएम मानस मित्तल, डीपीओ अतुल प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षाधिकारी के.के.गुप्ता, तहसीलदार प्रियंका रानी तथा जनपद स्तर के सभी अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *