अनधिकृत कॉलोनियों पर कहर: बिजौली व आसफनगर में चला बुलडोजर

रुड़की। अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 30 बीघा भूमि पर किए गए अवैध भू-विकास को ध्वस्त कर दिया।

पहली कार्रवाई बिजौली क्षेत्र में की गई, जहां विपक्षी इरफान द्वारा लगभग 20 बीघा भूमि पर बिना अनुमति के कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

वहीं दूसरी कार्रवाई आसफनगर स्थित निशु फ्लैट के पास की गई। यहां विपक्षी गुलाब सिंह द्वारा लगभग 10 बीघा भूमि पर अनाधिकृत रूप से भू-विकास किया गया था। प्राधिकरण की टीम ने इस स्थान पर भी बुलडोजर चलाते हुए अवैध कॉलोनी को जमींदोज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *