क्या भाजपा पर दबाव बनाने का गेम खेल रहे ठुकराल बदजुबानी की बजह से निकाले गये थे बाहर

सौरभ गंगवार

रुद्रपुर। अपनी जुबान के कारण वेअवरू होकर भाजपा से बाहर निकाले गये पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अब भाजपा में वापसी की उम्मीद खत्म हो गयी इसका एहसास खुद ठुकराल को चुका है,तो उनके समर्थक भी यही मानकर चल रहे हैं, हालांकि पूर्व विधायक अभी भी भाजपा उनके कर्मों को भूलकर फिर गले लगायेगी इसका सपना देखकर अपनी चाल चल रहे हैं, जो पूरी होगी इसकी उम्मीद कही नजर नहीं आ रही है।

शहर में बुधवार को एक राजनीतिक घटनाक्रम की पूरे दिन चर्चा चलती रही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के घर जाकर मुलाकात की,तो चर्चा उठ खड़ी हुई की ठुकराल अब कांग्रेस में जा सकते हैं, हालांकि ठुकराल ने मीडिया को दिए बयान में अगले वर्ष मार्च में कोई फैसला लेने का दावा किया इधर इस बीच एक हवा तेजी से तैरने लगी है, बताया जाता है कि यह ठुकराल का भाजपा में जाने का मास्टर प्लान है, वह विपक्ष के नेताओं से मिलकर भाजपा को यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह कांग्रेस में चले जायेंगे तो रुद्रपुर में भाजपा कमजोर हो जायेगी।

फिर शायद भाजपा उनके लिए बंद रास्ते खोल दे बताया जा रहा कि यह सब एक प्लान के तहत हो रहा है आने वाले दिनों आम आदमी पार्टी के नेता भी ठुकराल के घर आ सकते हैं, गौरतलब है कि पिछली विधानसभा में भाजपा ने रुद्रपुर से ठुकराल का टिकट उनकी बदजुबानी की बजह से काट दिया था चुनाव से पहले उनकी कई वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वह पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक जहर उगल रहे‌ थे उन्होंने चुनाव में सहप्रभारी बनकर आई महिला नेत्री के खिलाफ जो बोला वह तो पूरी तरह शर्मनाक था ठुकराल की यह बदजुबानी की गूंज उत्तराखंड के साथ ही दिल्ली में भी सुनाई दी थी इससे पहले भी विधायक की बदजुबानी रुक रुक कर सामने आती रही थी।

पहले उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का जहर कांग्रेस के खिलाफ उगलना शुरू किया तो बाद में भाजपा के ही नेताओं के खिलाफ जहर उगलने लगे इसी बजह से बदजुबानी के लिए महसूर हो चुके ठुकराल का भाजपा ने टिकट काटकर उन्हें भाजपा से बाहर कर दिया जानकारों की मानें तो ठुकराल अब यह उम्मीद छोड़ चुके हैं की भाजपा अब उन्हें वापस वुलायेगी इसी लिए वह भाजपा पर दबाव बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से नजदीकी बनाने का गेम खेल रहे हैं, उन्हें लग रहा की ऐसा करके भाजपा के बड़े नेता उन्हें मनाने उनके घर आयेंगे और उनकी वापसी हो जायेगी ठुकराल का यह प्लान कितना रंग लायेगा यह तो आने वाले समय ही बताएगा लेकिन फिलहाल उनके भाजपा में वापसी के सारे रास्ते पूरी तरह बंद है, और उनकी राजनीति सितारा भी गुम होता जा रहा है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *