हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान ढाबों, शराब की दुकानों और सड़क किनारों पर जाम छलकाते हुए पकड़े गए 24 लोगों को पुलिस एक्ट की धारा 81 में चालान किया गया और उनसे कुल ₹6000 का जुर्माना वसूला गया।
इसके अलावा पुलिस ने 15 वाहनों को सीज़ भी किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक महिपाल सैनी, उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, महिला उप निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट और चेतक कर्मी शामिल रहे।