एसएसपी डोबाल की परेड, फिटनेस और अनुशासन पर फोकस

हरिद्वार। शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन रोशनाबाद में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जवानों की परेड ली। परेड में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, यातायात पुलिस और जवान शामिल हुए। परेड की शुरुआत सलामी से हुई, इसके बाद जवानों ने दौड़ और ड्रिल अभ्यास किया।

परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन भोजनालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक को जवानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही आदेश दिया कि परेड में अधिक से अधिक जवानों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि उनकी फिटनेस और अनुशासन बना रहे।

लाइन परिसर में भ्रमण के दौरान जिन स्थानों पर कमियां पाई गईं, उन्हें एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

शुक्रवार की परेड को पुलिस विभाग में विशेष महत्व दिया जाता है। इसी दिन पुलिस मुखिया जवानों की शस्त्र अभ्यास, ड्रिल और फिटनेस का निरीक्षण कर उनकी समस्याओं को जानने और समाधान कराने का प्रयास करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *