हिन्दी हमारी संस्कृति और राष्ट्र की आत्मा : सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और राष्ट्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि हिन्दी देश की एकता व अखंडता का आधार है और विश्व पटल पर भारत को विशेष पहचान दिला रही है।

धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों से हिन्दी को वैश्विक पहचान मिली है। आज कई देशों में हिन्दी का अध्ययन हो रहा है और स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक यह सामाजिक चेतना का प्रमुख माध्यम रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिन्दी के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने आह्वान किया कि हिन्दी दिवस पर हम सबको अपने दैनिक जीवन में हिन्दी का अधिक प्रयोग करने का संकल्प लेना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *