हरिद्वार में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस ने नशा तस्करों, वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रानीपुर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 22 वर्षीय आकिल उर्फ गोटी को 103 ग्राम अवैध चरस के साथ पकड़ा, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है। आरोपी जंगल से भांग के पौधों से चरस तैयार कर खुद सेवन करता था और बेचता भी था।  इसी क्रम में पुलिस ने दबिश देकर दो वारंटियों सलमान निवासी ग्राम गढ़ और सैफू निवासी एक्कड़ खुर्द को भी गिरफ्तार किया।

बहादराबाद में पुलिस ने ग्राम भौंरी से 22 वर्षीय सलमान पुत्र इरशाद को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी वारदात की फिराक में घूम रहा था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ज्वालापुर में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे सद्दाम उर्फ गुल्लू निवासी कासमपुर बुड्ढा हेडी को अंसरियां मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया। इसके अलावा शांति व्यवस्था भंग करने पर विष्णु लोक कॉलोनी निवासी दिरेन्द्र बक्शी को भी हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *