दिव्य प्रेम मिशन में परिवार मिलन कार्यक्रम, राज्य मंत्री सुनील सैनी रहे मुख्य अतिथि

हरिद्वार।

दिव्य प्रेम मिशन सेवा संस्थान में शनिवार को परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सुनील सैनी रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अभिभावकों सहित सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

राज्य मंत्री ने परिवार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिवार का असली मायना आपस में मिल-जुलकर रहना, प्रेम बनाए रखना और एक-दूसरे के विचारों को समझना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किताबों के काले अक्षरों में ही भविष्य का उजाला छिपा है। गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है, गुरु का आशीर्वाद ही जीवन को सही दिशा देता है।

उन्होंने दिव्य प्रेम मिशन संस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। कुष्ठ रोगियों की सेवा से लेकर छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण तक संस्था का योगदान सराहनीय है। उन्होंने संस्थापक आशीष भैया जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज सेवा का यह कार्य निरंतर जारी रहे।

कार्यक्रम में वंदे मातरम कुंज प्रभारी उमाशंकर पांडे, रोटरी क्लब के जिला अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र पांडे, विचार परिवार से हेमंत गुप्ता, कबड्डी एवं एथलेटिक्स कोच भारत भूषण, राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट शिवकुमार, डॉ. रवींद्र गोयल, डॉ. इंदु शर्मा, दिव्य भारत शिक्षा मंदिर के प्राचार्य राजेंद्र कोटी, गगन यादव (दिव्य प्रेम मिशन सहसंयोजक) सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *