खटीमा (ऊधमसिंहनगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा के कंजाबाग तिराहे पर प्रस्तावित 213 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है, जो प्रत्येक नागरिक को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भव्य तिरंगा आने वाले समय में न केवल खटीमा की शान बनेगा, बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह स्थल देशप्रेम और गर्व की भावना को जागृत करने का कार्य करेगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा, काशीपुर के दीपक बाली, हल्द्वानी के गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, विनय रुहेला, विधायक शिव अरोड़ा, त्रिलोक सिंह चीमा, गोपाल सिंह राणा, सुरेश गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, कमल जिंदल, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।