रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के अंतर्गत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान गंगनहर पटरी तिराहा, कलियर मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1 किलो 9 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहताश पुत्र सुभाष निवासी ग्राम जोरासी, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक भजराम चौहान, कांस्टेबल सुरेंद्र लाल और कांस्टेबल नरेश जोशी शामिल रहे।