खेल महाकुंभ-2024 में 216 खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण शिविर में भाग

हरिद्वार। वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद में खेल महाकुंभ-2024 के तहत 7 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 216 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार प्रमोद चंद पांडेय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कबड्डी एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष एवं ओलंपिक एसोसिएशन उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष महेश जोशी मौजूद रहे।
इस शिविर में कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन की चार खेल विधाओं में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें कबड्डी में 54, फुटबॉल में 84, वॉलीबॉल में 48 और बैडमिंटन में 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिविर के सफल संचालन में चेतन जोशी (सचिव, कबड्डी एसोसिएशन उत्तराखंड), शाबाली गुरंग (जिला क्रीड़ा अधिकारी, हरिद्वार) और मुकेश कुमार भट्ट (व्यायाम प्रशिक्षक, हरिद्वार) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *