स्मैक तस्करी का ₹5000 इनामी सलमान गिरफ्तार, मोबाइल से खुला बड़ा नेटवर्क

हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने स्मैक तस्करी के मामले में वांछित ₹5000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सलमान पुत्र जवाद अली निवासी पाडली गुर्जर, कोतवाली गंगनहर, रुड़की के रूप में हुई है। वह लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।

संयुक्त टीम ने सलमान को रुड़की क्षेत्र से दबोच लिया। पूछताछ और उसके मोबाइल फोन की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के मोबाइल से कई ड्रग्स पेडलरों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, उपनिरीक्षक विजय प्रकाश, कांस्टेबल मुकेश नेगी शामिल थे, जबकि सीआईयू रुड़की टीम में हेड कांस्टेबल अश्वनी यादव, कांस्टेबल महिपाल और राहुल नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *