सर्वानंद घाट क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, निगम की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार की ओर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त नंदन कुमार (आईएएस) के निर्देश पर निगम, पुलिस विभाग और उत्तराखंड सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने पावन धाम आश्रम के सामने सर्वानंद घाट क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम में टीम प्रभारी श्याम सुंदर प्रसाद, नाथीराम, गौरव सागर, सुभाष, नवीन अरोड़ा, मुकेश आचार्य, सोनू और मोहित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस विभाग की ओर से चौकी इंचार्ज सतेंद्र भंडारी, चरण सिंह, एसआई संदीप वर्मा, एसएसआई नंद किशोर, दीपक ध्यानी, शिवानंद घिल्डियाल, सुमित कुमार, शोभा और अनीता थापा शामिल रहे। वहीं, उत्तराखंड सिंचाई विभाग से जिलेदार पारस राम सागर, सींच पर्यवेक्षक वीरेन्द्र कुमार और ओमवीर सिंह भी उपस्थित रहे। सभी विभागों की टीमों ने समन्वय के साथ अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *