मेडिकल स्टोर के पीछे चल रहे नशे के खेल का किया पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में समीर अली (24) पुत्र यूनुस, निवासी दौड़बसी नसीरपुर, थाना पथरी और आरिफ (25) पुत्र नूर अली, निवासी हाजी वाली मस्जिद के पास, सुल्तानपुर शामिल हैं। आरोप है कि ये दोनों मेडिकल स्टोर की आड़ में युवाओं को नशीले कैप्सूल सप्लाई कर रहे थे।

पुलिस ने समीर अली से 88 अवैध कैप्सूल, ₹1000 नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया। वहीं आरिफ के पास से 80 कैप्सूल और एक मोबाइल फोन जब्त हुआ। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस अभियान में कोतवाली लक्सर के पुलिस उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी, कांस्टेबल वीरेंद्र और कांस्टेबल दिगम्बर सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *