कटहरा बाजार में गंदगी पर सख्त हुई प्रशासनिक कार्रवाई

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कटहरा मार्केट में फैली गंदगी की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान को निरीक्षण के निर्देश दिए।

सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने कटहरा बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पाया कि जाली में पॉलीथिन और कचरा फंसे होने के कारण नालियां जाम हो गई हैं। उन्होंने मौके पर ही नाली की सफाई कराते हुए नगर निगम को नालियों को पूरी तरह खोलने और तलीतोड़ सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को सीवर लाइन की नियमित सफाई, जल निकासी पर विशेष ध्यान देने और निकासी मुहाने की चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश भी दिए, ताकि जलभराव की समस्या से प्रभावी रूप से निपटा जा सके।

निरीक्षण के दौरान जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *