हरिद्वार में “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत शिविर, 132 ग्राहकों को लौटाए गए ₹1.73 करोड़

हरिद्वार में “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत वित्तीय सेवा विभाग (भारत सरकार) के निर्देशानुसार होटल गार्डन व्यू में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बैंकों को निष्क्रिय जमा राशि को उपयोग में लाने व ग्राहकों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। एलडीएम दिनेश गुप्ता ने बताया कि हरिद्वार उत्तराखंड का पहला जिला है जिसने यह शिविर आयोजित किया, जहां ₹76.31 करोड़ की अनक्लेम्ड राशि में से आज 132 ग्राहकों को ₹1.73 करोड़ लौटाए गए। ग्राहकों को आरबीआई के उदगम पोर्टल की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पीएनबी, एसबीआई, आरबीआई, एलआईसी, जीआईसी, सेबी, एनएबार्ड और अन्य वित्तीय संस्थानों के अधिकारी व लगभग 200 ग्राहक उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *